khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 3:10 PM (IST)
टोंक। सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं जन-जन के आराध्य रामदेवजी महाराज की दर्जनों पदयात्राएं शुक्रवार को टोंक से बैण्डबाजों के साथ रामदेवरा के लिए रवाना हुई। जिससे नवाबी नगरी टोंक ‘म्हारो हेलो सुनो रामापीर.. .’ जैसे भजनों से गूंज उठी। वहीं पदयात्रियों के स्वागत सत्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां गुरुवार रात गांधी पार्क स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न मन्दिरों में रामदेव महाराज की भजन संध्या आयोजित की गई। शुक्रवार दोपहर से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से रामदेवजी की सजी-धजी झांकियों के साथ महिलाएं एवं पुरुष नाचते गाते घंटाघर पहुंचना शुरू हो गए। जहां भीड को देखते हुए विशेष पुलिस जाप्ता लगाया लगाया था लेकिनए उनको भी यातायात व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घंटाघर पर मेले सा नजारा