Only second dose of corona will be taken in Punjab on Sunday -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में रविवार को सिर्फ कोरोना की लगेगी दूसरी खुराक

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 सितम्बर 2021 8:59 PM (IST)
पंजाब में रविवार को सिर्फ कोरोना की लगेगी दूसरी खुराक
चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने टीकाकरण की दूसरी खुराक लेने का इंतजार कर रहे भारी संख्या में लोगों को देखते हुए सभी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर इसके लिए प्रत्येक रविवार का दिन तय किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि राज्य में वैक्सीन की आपूर्ति में तेजी आई है, लेकिन टीकाकरण अभियान के सफल प्रभाव के लिए लाभार्थियों को टीकाकरण का कवरेज महत्वपूर्ण है। प्रत्येक रविवार को सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर केवल दूसरी खुराक देने के लिए निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को छोड़कर सप्ताह के दिनों में पहली या दूसरी खुराक के लिए सामान्य टीकाकरण सत्र पहले की तरह रहेगा।
सिद्धू ने बताया कि 31 अगस्त तक 1,36,70,847 खुराकें दी जा चुकी हैं और इनमें से 32,89,210 को दोनों टीके लग चुके हैं और 1,03,81,637 को पहली खुराक मिल चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement