On May 3, citizens will felicitate Ashok Bhuwaniwala, who has been elected as the state president for the 9th consecutive term-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 3:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लगातार 9वीं बार प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक बुवानीवाला का नागरिक अभिनंदन 3 मई को

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 3:48 PM (IST)
लगातार 9वीं बार प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक बुवानीवाला का नागरिक अभिनंदन 3 मई को
खास खबर। कैथल अग्रवाल वैश्य समाज की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया गया कि गत दिनों वृंदावन में हुए समाज के संगठनात्मक चुनाव में लगातार 9वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने अशोक बुवानीवाला का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला के संयोजन में जिलाध्यक्ष प्रकाश बंसल के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई इस बैठक में प्रदेश सचिव वेदप्रकाश गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिगला, जिला युवा अध्यक्ष जयंत बिंदलिश, उपाध्यक्ष चिराग बंसल, मुकेश सिगला, अक्षत बिंदलिश भी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के लगातार नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर 3 मई को स्थानीय सनातन धर्म मंदिर में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
इस मौके पर विनोद सिंगला ने कहा कि अशोक बुवानीवाला का लगातार नौवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में समाज ने न केवल संगठनात्मक मजबूती हासिल की है, बल्कि राजनीतिक, सामाजिक कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच के कारण समाज निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अशोक बुवानीवाला ने अपने कार्यकाल में समाज को एक नई दिशा दी है।
उन्होंने हमेशा समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया और हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। यही कारण है कि उन्हें लगातार नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस भव्य समारोह के साक्षी बनें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement