Advertisement
पंचायत समिति बामनवास परिसर में बिना अनुमति पेड़ कटवाने वाले अफसर होंगे सस्पेंड

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज की ओर से प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने स्थानीय विधायक इंद्रा मीणा के एक सवाल के जवाब में यह आश्वासन दिया। दिलावर ने यह भी कहा कि पिछले 4 साल के दौरान पंचायत समिति मद, विधायक कोष औऱ अन्य मदों में स्वीकृति विकास कार्यों को लेकर कुछ ग्राम पंचायतों में अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच अगले एक माह में कराई जाएगी। इनके अलावा भी अगर और कोई शिकायतें मिलती हैं तो उनकी भी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिलावर ने पंचायत समिति परिसर से काटे गए पेड़ों के संबंध में बताया कि पंंचायत समिति की ओर से इन पेड़ों को काटने के लिए एसडीएम से अनुमति तो मांगी गई थी। लेकिन, अनुमति मिलने से पहले ही पेड़ों को काट दिया गया। हालांकि जो पेड़ काटे गए हैं उनकी राशि 60,000 हजार रुपए राजकोष में जमा हुए हैं।
इससे पहले विधायक इंद्रा मीणा ने मंत्री से आग्रह किया कि पिछले 4 साल के दौरान हुए पंचायत मद से हुए विकास कार्यों की जांच स्थानीय जनता को सूचित करके सबकी मौजूदगी में कराई जानी चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि एक-दो व्यक्ति चुपचाप जाकर जांच कर आएं और गलत रिपोर्ट सरकार को सौंप दें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गंगापुर सिटी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


