Advertisement
रजिस्ट्री के एवज में 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, जिनकी जांच की जाएगी। एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई पूरी की गई।
ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गंगापुर सिटी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


