Advertisement
पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

वहीं नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए उपखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क टीम तैनात की गई है। टीम द्वारा प्रत्याशियों के नामांकन फार्मों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान फार्मों में पाई जाने वाली कमियों के बारे में प्रत्याशियों को जानकारी देकर उन्हें समय रहते पूरा करवाया जा रहा है, ताकि नामांकन दाखिल करने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन जमा हो सकें।
निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नामांकन दाखिल करने का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर निर्धारित की गई है। शनिवार को पहले दिन दोपहर 3 बजे तक कुल तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इस दौरान तहसीलदार रुदावल राकेश गिरी एवं तहसीलदार रूपवास जितेंद्र सिंह सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


