nitin gadkari willfoundation millions of plans Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोरलेन हाईवे, सिक्स लेन पुल लेकर इलाहाबाद आ रहे हैं गडकरी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 11:19 AM (IST)
फोरलेन हाईवे, सिक्स लेन पुल लेकर इलाहाबाद आ रहे हैं गडकरी
गौरतलब है कि सिक्स लेन पुल के निर्माण में 300 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च आने की संभावना है। जबकि नेशनल हाइवे 96 के इलाहाबाद-प्रतापगढ सेक्शन को 599.34 करोड़ रूपये की लागत से चार लेन का बनाया जायेगा। जिससे इन दिनों जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। केशव ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले हिस्से को भी चार लेन बनाया जायेगा। इस परियोजना का शिलान्यास भी केन्द्रीय मंत्री इलाहाबाद में करेंगे। इलाहाबाद के आउटर रिंग रोडए इनर रिंग रोड और दारागंज में गंगा पर आठ लेन के नये पुल के निर्माण को लेकर भी गडकरी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी केशव समझ मौर्य ने इन योजनाओ को देने का आग्रह किया था। जिससे केशव के गृह नगर को ताबड़तोड़ सौगात मिलेंगी। सबकुछ प्लान के अनुसार रहा तो 20 दिसम्बर को ही गडकरी अम्बेडकरनगर में वाराणसी टाण्डा राष्ट्रीय राजमार्ग सेक्शन में घाघरा नदी पर 611.65 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पुल और फैजाबाद, जगदीशपुर सड़क को चार लेन करने का भी शिलान्यास कर सकते हैं। बहरहाल भाजपाईयों में मंत्री के आने नर खासा उत्साह है। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement