फोरलेन हाईवे, सिक्स लेन पुल लेकर इलाहाबाद आ रहे हैं गडकरी
khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 11:18 AM (IST)
बता दें कि इलाहाबाद बाईपास से प्रतापगढ़ तक नेशनल हाइवे 96 को चार लेन बनाने का फैसला पूर्व में ही लिया जा चुका है। जिसकी अब औपचारिक घोषणा होगी। इस योजना में प्रतापगढ़ में भी फोर लेन का बाई पास भी बनेगा।
रविवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद भाजपा केन्द्र यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को नितिन गड़करी इलाहाबाद आएंगे और इलाहाबाद से जुड़ी सड़क और पुल की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। गडकरी के कार्यक्रम के लिए इलाहाबाद के केपी ग्राउण्ड में आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।