उदयपुर। निरंकारी मिशन की उदयपुर शाखा की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चित्रकूट नगर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में हुए रक्तदान शिविर के दौरान मिशन अनुयायियों ने 106 यूनिट रक्तदान किया। आरएनटी मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक की टीम के निर्देशन में लगे कैंप का सिंधी समाज के अध्यक्ष प्रभूदास पाहूजा ने उद्घाटन किया। इस दौरान 70 बार रक्तदान करने वाले रविंद्रपाल सिंह कप्पू भी मौजूद रहे। कैंप के दौरान निशुल्क चैकअप कैंप भी लगाया गया। जिसमें फिजीशियन डॉ ओ.पी. मीणा, बाल चिकित्सक डॉ मो. आसिफ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ राधा रस्तोगी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर को लेकर स्थानीय संयोजक जीत सिंह निरंकारी ने कहा कि मिशन इसी प्रकार आगे भी निरंतर मानवता की सेवा करता रहा है और करता रहेगा।