टोंक। नगर परिषद टोंक के नवनियुक्त आयुक्त पंकज मंगल ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया हैं। जिन्होंने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन एवं उपसभापति अजय सैनी से मुलाकात की । साथ ही नगर परिषद टोंक के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर नगर परिषद टोंक के कार्यो को समय पर निपटाने एवं जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करने की नसीहत दी।
नवनियुक्त आयुक्त पंकज मंगल ने नगर परिषद टोंक की सभापित लक्ष्मी देवी जैन, उपसभापति अजय सैनी,भाजपा जिला मन्त्री बेनीप्रसाद जैन एवं नगर परिषद टोंक केअधिशाषी अभियंता दिनेश गोयल के साथ अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण किया जहां आवश्यक निर्देश देते हुए अग्रिशमन वाहनों को हर समय अग्रिकाण्ड सहित मुसीबत से निपटने के लिए सदैव तैयार रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि टोंक शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने की योजनाओं एवं वर्तमान चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?