Advertisement
नोट बंदी के बीच शहर में आये नई नोटों के लुटेरे, दो घटनाओं को दिया अंजाम

इलाहाबाद : नोटबंदी से बेरोजगार हुए बदमाशों ने आखिरकार इलाहाबाद में दस्तक दे दी है । शहर के दो इलाकों में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। एक जगह करारी नई नोट मिली तो दूसरी जगह पुरानी रोड से ही बदमाशों को संतोष करना पड़ा । हजारो लूट कर बदमाश हमेशा की तरह फरार हो गये । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही । लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा ।
नैनी में काम करने वाले सचिन अप्पे गाड़ी से वसूली कर मऊआइमा से लौट रहे थे । उसके साथ मित्र सैफी भी था । तेलियरगंज में बाइक सवार दो बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर रोक ली और तमंचा सटा दिया।
बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर 40 हजार रुपये लूटा और भाग निकले। बदमाशों ने अपना चेहरा भी ढक रखा था। लेकिन 40 हजार की नोट में अधिकांश पुरानी ही थी ।
दूसरी घटना दोपहर में सिविल लाइंस इलाके में हुई। कर्नलगंज के रामप्रिय रोड निवासी भानू कुमार अपने बेटे के साथ स्कूटी से इलाहाबाद बैंक पहुंचे। वहां से बीस हजार रुपये निकालने के बाद वह धोबीघाट की तरफ जा रहे थे।
रास्ते में बदमाशों ने स्कूटी ओवरटेक कर रोक लिया । इस बार भी बदमाशों ने तमंचा सटाया और बीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गये । बैंक से सभी नई नोटों मिली हुई थी ।
दोनो मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच व बदमाशों की तलाश कर रही है ।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


