Advertisement
नयी उमंग नयी पहल फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोटा के उपमहापौर विवेक राजवंशी उपस्थित रहे। साथ ही विधायक संदीप शर्मा के भ्राता एवं लॉर्ड कृष्णा स्कूल के संचालक प्रदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमहापौर विवेक राजवंशी ने विद्यालय के सभी बच्चों को निःशुल्क दशहरा मेला दिखाने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से बच्चों को मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराने की पहल सामने आई। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के महत्व पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्था का प्रयास है कि शिक्षा एवं सेवा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को सहयोग मिले और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त हो। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
नयी उमंग नयी पहल फाउंडेशन शिक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


