Nawada in kabaddi team defeated Headley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कबड्‌डी में नवादा की टीम ने खेडली को हराया

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 6:20 PM (IST)
कबड्‌डी में नवादा की टीम ने खेडली को हराया
पलवल। गांव फिरोजपुर में हरियाणा स्टाइल कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास क्षेत्र की दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला मुख्य अतिथि व समाजसेवी निहाल सिंह उर्फ डा. सागर विशिष्ठ अतिथि के रुप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने खिलाडियों के हाथ मिलवाकर खेल की शुरूआत की। कबड्डी कार्यक्रम में खिलाडियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कबड्डी में नवादा की टीम ने लाला खेडली की टीम को 3 अंको से पराजित कर जीत हासिंल की। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस कबड्डी टूनार्मेंट में फिरोजपुर, नवादा, बडौली, डेरा फतेपुर, बहरौला, मंडकौला, भवाना, टीकरी गुर्जर, नरावली, लाला खेडली, रिठौज, चांदहट व अनखीर सहित दर्जनों टीमों हिस्सा लिया। कबड्डी के पहले मैच मे नवादा व लाला खेड़ली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नवादा की टीम ने 20 अंक जबकि लाला खेड़ली की टीम 17 अंक हासिंल कर पाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाडियों की आगे बढऩे का मौका मिलता। वहीं उन्होने गांव की दो-तीन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इस मौके पर समाजसेवी निहाल उर्फ डा. सागर ने कहा कि इस तरह के खेलो का आयोजन समय-समय पर कराते रहना चाहिए। जिससे खिलाडियों की छुपी हुई प्रतिभाएं उजागर हो सके।
यह भी पढ़े :वरूण गांधी की "हनी ट्रैप" पर सफाई,नहीं किया गलत काम 
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement