Advertisement
नागौर की प्रसिद्ध पान मेथी को जल्द मिलेगा जीआई टैगः हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से पूछा कि नागौर की पान मेथी के लिए जीआई टैग का आवेदन लंबे समय से लंबित है, ऐसे में सरकार इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर किसानों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए क्या कदम उठा रही है जिस पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि 7 जुलाई 2023 को कृषि उपज एवं मंडी समिति, राजस्थान द्वारा नागौरी पान मेथी के जीआई पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था, 6 फरवरी 2026 को विशेषज्ञ समिति द्वारा इसका मूल्यांकन किया गया तथा समिति की अनुशंसाओं के आधार पर आवेदक को जांच रिपोर्ट जारी की गई।
आवेदक द्वारा 13 जुलाई 2026 को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई है, जिसकी वर्तमान में जीआई पंजीकरण कार्यालय, चेन्नई में जांच की जा रही है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद जीआई अधिनियम, 1999 के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर की पान मेथी अपनी विशिष्ट गुणवत्ता, सुगंध और स्वाद के कारण देश-विदेश में पहचान रखती है। इसे जीआई टैग मिलने से न केवल इस उत्पाद की वैश्विक ब्रांडिंग होगी, बल्कि क्षेत्र के हजारों मेथी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और आर्थिक लाभ मिलेगा, गौरतलब है कि सांसद इस मुद्दे को कई बार लोक सभा में उठा चुके है और बजट सत्र में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से इस संदर्भ में मुलाकात भी की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नागौर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


