Advertisement
पत्नी को नहीं भेजने पर सास की हत्या:आरोपी दामाद व उसके साथी को किया गिरफ्तार, लूट के गहने बरामद

खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी,एएसआई, कॉन्स्टेबल और साइबर सेल कर्मियों को इनाम दिया जाएगा।
पहले लट्ठ से, फिर कुल्हाड़ी से मारा
घटना 5 दिसंबर रात 11 बजे की है। जब रात को मृतका का परिवार भतीजे देवीलाल के घर सत्संग में गया था। सास गौरी और नाती सुरेश बरामदे में खाट पर सो रहे थे। उन्हें अकेला देखकर दामाद गंगाराम घर में घुसा। उसने साथी बबलू के साथ गौरी(65) और मासूम सुरेश(5) पर पहले लट्ठ से वार किया। फिर कुल्हाड़ी से चोटें पहुंचाई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि हत्या के तुरंत बाद वे भागकर जंगल में छिप गए थे। इस डर को दूर करने के लिए दोनों ने शराब पी थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गंगाराम स्वभाव से शुरू से ही आक्रामक रहा है। ऐसे में पुलिस ने शुरुआती जांच में ही उसे संदिग्ध माना और पूछताछ की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सलूंबर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


