MP Rajkumar Roat PSO attacked with knife : Accused constable arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद राजकुमार रोत के PSO पर चाकू से हमला : आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जिनेवा से सांसद ने ट्वीट कर मांगी सख्त सजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 1:50 PM (IST)
सांसद राजकुमार रोत के PSO पर चाकू से हमला : आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, जिनेवा से सांसद ने ट्वीट कर मांगी सख्त सजा
डूंगरपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत के गनमैन (प्रोटेक्टिव सर्विस ऑफिसर - PSO) पर चाकू से जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि हमला करने वाला आरोपी भी पुलिस विभाग का ही एक कॉन्स्टेबल है। इस घटना को लेकर वर्तमान में जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में मौजूद सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आक्रोश जताया है, जिसके बाद डूंगरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन क्वार्टर में हुई वारदात, परिजनों से गाली-गलौज का विरोध करने पर हमलाघटना सोमवार को डूंगरपुर पुलिस लाइन क्वार्टर में घटित हुई। सांसद राजकुमार रोत के पीएसओ (कॉन्स्टेबल कपिल) अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन क्वार्टर में रहते हैं। उसी बिल्डिंग के पास वाले क्वार्टर में आरोपी कॉन्स्टेबल कांतिलाल भी रहता है। आरोप है कि कांतिलाल आए दिन शराब के नशे में धुत होकर कपिल और उनके परिवार के साथ बदतमीजी करता था। रविवार रात को भी आरोपी कांतिलाल ने शराब के नशे में कपिल की पत्नी और साली के साथ सरेआम गाली-गलौज की। जब पत्नी ने इसकी जानकारी फोन पर पति कपिल को दी, तो कपिल रात करीब 12 बजे अपने निर्माणाधीन मकान से पुलिस लाइन क्वार्टर पहुंचे। तभी अचानक आरोपी कांतिलाल अपने क्वार्टर से चाकू लेकर निकला और कपिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती] जिनेवा से सांसद ने किया ट्वीट
चाकूबाजी की इस घटना में कॉन्स्टेबल कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लहूलुहान हालत में तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही अंतरराष्ट्रीय दौरे पर जिनेवा गए सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर राजस्थान पुलिस और आईजी (उदयपुर) को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सांसद ने लिखा कि उनके पीएसओ पर पुलिसकर्मी द्वारा चाकू से हमला किया जाना बेहद गंभीर है और आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं।
डूंगरपुर पुलिस ने री-ट्वीट कर दी गिरफ्तारी की जानकारी
सांसद रोत के ट्वीट के बाद पुलिस महकमा तुरंत एक्शन में आ गया। डूंगरपुर पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सांसद की पोस्ट पर री-ट्वीट करते हुए जवाब दिया गया:
"मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी कॉन्स्टेबल कांतिलाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त विभागीय (प्रशासनिक) कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।"
सांसद की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी स्थानीय लोगों और समर्थकों की भारी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जिसमें पुलिस महकमे के भीतर ही इस तरह की अनुशासनहीनता और अपराध पर चिंता जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement