गुरुग्राम। जिले में मंगलवार से प्राइमरी स्कूलों के मासिक एग्जाम शुरू हो चुके हैं। लेकिन इस दौरान अध्यापकों के नहीं होने का छात्रों ने पूरा फायदा उठाया और जमकर नकल की। परीक्षा से ठीक पहले जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों के भेजने का दावा तो किया। लेकिन ये दावा खोखला ही साबित हुआ। इस बार आॅनलाइन हुए तबादलों के बाद ये दिक्कत आई है। दूसरी ओर अभी भी शिक्षा विभाग की ओर से नकल नहीं होने और सही तरीके से परीक्षा का संचालन होने की बात कही जा रही है।