moharram will be on 3rd or 4th october-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोहर्रम को लेकर चाक-चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 09:34 AM (IST)
मोहर्रम को लेकर चाक-चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं
अजमेर। मोहर्रम के अवसर पर जायरीन की सुविधाओं के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएंगी। कायड़ विश्राम स्थली की व्यवस्थओं को भी दुरूस्त किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने मोहर्रम के दौरान दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की दुकाने सीज करने के लिए निर्देश प्रदान किए। तारागढ़ जाने वाले ओवरलोड वाहनों को रोका जाएगा। पृथ्वीराज स्मारक से तारागढ़ तक की रोड लाइट अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा ठीक की जाएंगी। बैठक में सहायक नाजिम दरगाह कमेटी मोहम्मद आदील ने अवगत कराया कि रविवार 2 अक्टूबर को गली लंगरखाना में चौकियों की धुलाई होगी। मर्सियाखानी के साथ डंके के पहले चौकियां लंगरखाना पहुंचेगी। चांद दिखने के अनुसार मोहर्रम की पहली तारीख 3 अथवा 4 अक्टूबर को होने की सम्भावना है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement