मोदी जी 125 करोड़ जनता के लिए सोचते हैं -
हर्षवर्धन
khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 11:50 AM (IST)
केन्द्र
सरकार द्वारा गरीबी के कल्याण की तमाम योजनाएं चलायी जा रही है। मोदी जी के
नेतृत्व में जारी विकास के साथ उ0प्र0 को जोड़कर
उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हम इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से अपील करने आए है कि
उ0प्र0 में सत्ता का परिवर्तन करिए और
जिस दिन उ0प्र0 में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार
बनेगी उस दिन हर गरीब को शौचालय और रसोई घर युक्त घर मिलेगा, 24 घंटे बिजली मिलेगी, गैस कनेक्शन मिलेगा। हर खेत को पानी और
हर हाथ को काम मिलेगा और गरीबों के चेहरे पर लाली और मुस्कान आएगी।
पूर्व
प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति
राम त्रिपाठी ने जोरदार स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रदेश
को भ्रष्टाचार एवं गुण्डाराज से मुक्त कर उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा की
पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए।
परिवर्तन
यात्रा सारथी के रूप में सांसद जगदम्बिका पाल, प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र
नाथ शुक्ला ने परिवर्तन का शंखनाद किया।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज