Modi to 125 billion people think - Harsh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी जी 125 करोड़ जनता के लिए सोचते हैं - हर्षवर्धन

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 11:49 AM (IST)
मोदी जी 125 करोड़ जनता के लिए सोचते हैं -
हर्षवर्धन
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सपा की सरकार किसान विरोधी सरकार है। इसने किसानों को कदम-कदम पर छला है। आप भाजपा की सरकार बनाइए हम चुस्त दुरूस्त कानून व्यवस्था देंगे, 24 घण्टे बिजली मिलेगी, किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं होंगी, बेटियां सुरक्षित होगी, किसानों को फसल का वाजिब दाम मिलेगा। परिवर्तन यात्रा के अगुवा बनकर चल रहे प्रदेश मंत्री देवेनद्र सिंह, विधायक लोकेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि अब नहीं सहना है, चुप नहीं रहना है, परिवर्तन करके रहना है। भाजपा परिवर्तन यात्रा बलिया से बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर की उतरौला विधानसभा में पहुंची परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मछुआ बाजार उतरौला बाजार, फक्कड़दास चैराहा, रमुआपुर कला, कानभारी चैराहा, गोदीपुर आदि में हुई सभाओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने सपा-बसपा से उ0प्र0 की बदहाली का हिसाब मांगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि पूरे उ0प्र0 में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रबल जन समर्थन देखकर में कह सकता हूं कि जनता उ0प्र0 में ठप्प पड़े विकास, भ्रष्टाचार तथा गुण्डाराज से त्रस्त हो गयी है और स्वाभाविक विकल्प के रूप में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। हमने 2019 तक 1 करोड़ गरीबों को आवास देने का लक्ष्य लिया है। अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 70 हजार की धनराशि को बढ़ाकर हमने 1 लाख 50 हजार कर दिया। लेकिन यूपी सरकार उस पैसे को खर्च नहीं कर रही है। इसी प्रकार 2019 तक पांच करोड़ परिवारों को निःशुक्ल गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य लिया गया है। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement