khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 2:39 PM (IST)
आज वाराणसी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव और डॉ अरविंद किशोर राय कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के निचले क्षेत्रों नगवा, प्रफुल्ल, कैवल्य धाम और रमना में राहत सामग्री वितरित करने गए थे। वहां के नागरिकों ने उनसे बताया कि केंद्र से पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री भेजे जाने के बावजूद वितरित नहीं हुई। हांलाकि पांच दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था।