khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 2:37 PM (IST)
बनारस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केंद्र से मुहैया कराई गई सहायता के बावजूद लोगों में नाराज़गी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोदी की चिंता के बाद भी क्षेत्रीय प्रशासन लापरवाही करने से बाज़ नहीं आया। आरोप है कि केंद्र से पर्याप्त मात्रा में आए राहत सामग्री के बावजूद उसे जनता में वितरित नहीं किया गया। वाराणसी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव और डॉ अरविंद किशोर राय ने राहत सामग्री वितरण करने के बाद जनता की नाराजगी का मुद्दा उठाया।