Modi are misusing CBI - satindra Jain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी कर रहे हैं सीबीआई का गलत इस्तेमाल - सतींद्र जैन

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 10:34 PM (IST)
मोदी कर रहे हैं सीबीआई का गलत इस्तेमाल - सतींद्र जैन
अमृतसर। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतींद्र कुमार जैन ने मोदी सरकार पर सीबीआई का गलत दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए जैन ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है और आप नेताओं-मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की बढ़ रही लोकप्रियता के कारण मोदी और उसकी जुंडली को सारी रात नींद नहीं आती। जैन ने कहा कि हर मंत्री को एक विशेष अधिकार के तहत ओएसडी नियुक्त करने का हक है। जिसके तहत उन्होंने डाॅ निकुंज अग्रवाल को ओएसडी बनाया और दो महीने बाद ही उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने पंजाब सरकार पर किसान विरोधी और व्यापारी विरोधी नीतियों को अमल में लाने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अमृतसर जोन के इंचार्ज सरबजोत सिंह और मीडिया इंचार्ज गुरभेज सिंह भी मौजूद थे।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement