Advertisement
अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद तो कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाना है और 2027 का चुनाव है और उसके लिए फील्ड तैयार करना है और अपने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाना है।
सचिन पायलट की साइकिल रैली में दिखाई गई काली झंडी को लेकर डॉ. वेरका ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग दस-बीस लोगों को लेकर काली झंडी दिखा रहे हैं। एक तरफ दस हजार बंदों का झुंड है, एक तरफ काली झंडी है।
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने कहा था कि ये जो काली झंडियां दिखा रहे हैं ना, ये हमारे लिए काला टीका है और ये नजर न लगे, इसलिए काम कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा, "सचिन पायलट जिला कांग्रेस अमृतसर ग्रामीण के दफ्तर में पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हमारे सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। वे हमारे सभी एमएलए प्रत्याशियों, सभी कार्यकर्ताओं और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि रात के 11 बजे का समय है और इस टाइम के अंदर भी कांग्रेस कार्यकर्ता इतनी भीड़ में, आप देख रहे हो, बाहर उनसे मिलने वालों की कतार लगी होगी और बहुत बड़ा जोश और जो प्यार का संकेत है, वो कांग्रेस पार्टी के प्रति साफ झलकता नजर आ रहा है। और रात के 11 बजे इस टाइम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर, आप देख रहे हैं कि इतनी भीड़ लोगों की यहां पर हमारे वर्करों की, साथियों की लगी हुई है।
सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा कि यह साफ संकेत दे रहा है कि 2027 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस एक बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। वो दिन दूर नहीं है, जिस दिन कांग्रेस यहां पर पंजाब के अंदर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सरकार गठित करेगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट देना या न देना पूरी तरह पार्टी हाई कमांड के अधिकार क्षेत्र में है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने और मांग करने की पूरी आजादी है, लेकिन अंतिम फैसला मेरिट के आधार पर होगा। पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को चुनेगी, जो जीतने की क्षमता रखते हैं और विधानसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


