Miners inspected by MLA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ने किया माइनरों का निरीक्षण

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 7:25 PM (IST)
विधायक ने किया माइनरों का निरीक्षण
धौलपुर। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने गुरुवार को सैंपऊ उपखण्ड के दो दर्जन से अधिक गांवों में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बसई नबाब इलाके में पार्वती मुख्य नहर सहित माइनरों का निरीक्षण भी किया और अधीक्षण अभियंता को फसल सिंचाई के लिए सख्त निर्देश दिए। गौरतलब है कि एक माह का समय बीतने के बाद भी बसई नबाब इलाके के जारौली नंदपुरा रंजीतपुरा, भूरा पुरा सहित दो दर्जन से अधिक गांवो में फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचा है। जिससे किसानों की सरसों, गेंहू और आलू की फसल को भारी नुकसान होने की सम्भावना दिखाई दे रही है। किसानों ने विधायक को समस्या से भी अवगत कराया। विधायक मलिंगा ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को मौके पर बुलाकर किसानों को समय रहते पानी मुहैया कराने के निर्देश दिए। विधायक ने सिंचाई विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को शीघ्र समस्या से निजात नहीं मिली तो प्रशासन का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement