Mind change due to Weather-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवर्तन यात्रा से मौसम का मन डोला, न आये केशव न रविशंकर का उड़न खटोला

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 11:46 AM (IST)
परिवर्तन यात्रा से मौसम का मन डोला, न आये केशव न रविशंकर का उड़न खटोला
इलाहाबाद। आज इलाहाबाद पहुंची भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को खराब मौसम ने जबरदस्त पटखनी दी । जगह जगह प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिये गये। रैली स्थल पर मातम छाया रहा । जो कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भी वह निराश होकर लौट गये । कुछ स्थानों पर स्थानीय नेताओ ने अपनी व्यक्तिगत राजनीति से कुछ भीड़ जुटायी । लेकिन परिवर्तन यात्रा के नाम पर फ्लाफ सो का धब्बा नहीं धुल पाये। सबसे आश्चर्य की बात यह रही की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी परिवर्तन यात्रा का साथ देने नहीं पहुंचे । फूलपुर लोकसभा के सोराव स्थिति मेवालाल इंटर कॉलेज में आयोजित रैली में कोई भी नहीं पहुंचा । जबकि इसी मैदान से चुनाव पूर्व जमकर प्रचार प्रसार हुआ था। भीड़ से मैदान पट गया था । खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement