Millennial Ramanujacharya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छोटी काशी में पहुंचा सहस्त्राब्दी समता यात्रा रथ

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 10:05 PM (IST)
छोटी काशी में पहुंचा सहस्त्राब्दी समता यात्रा रथ
जयपुर। रामानुजाचार्य सहस्त्राब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हैदराबाद से तीन माह पूर्व रवाना हुआ समता यात्रा रथ सोमवार को छोटीकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में रामानुजाचार्य की शिक्षाओं का प्रचार करने निकल पड़ा। सोमवार सुबह गोविंददेवजी मंदिर से इस रथ ने रवानगी ली। जगद्गुरू स्वामी कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी, वृंदावन स्थित तिरुपति मंदिर के देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती, गोविंददेवजी मंदिर के प्रवक्ता अंजन कुमार गोस्वामी सहित विभिन्न मंदिरों के संतों-महंतों ने रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जगद्गुरू रामानुजाचार्य कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने रामानुजाचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला। रथ यात्रा में 180 फीट ऊंची स्वर्ण जडि़त प्रतिमा को हाइड्रोलिक लिफ्ट से बाहर निकालकर लोगों को दर्शन करवाए गए। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement