MGNREGA workers union continue picketing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनरेगा कामगार यूनियन का धरना जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 8:51 PM (IST)
मनरेगा कामगार यूनियन का धरना जारी
भिवानी। मनरेगा कामगार यूनियन से सम्बन्धित सीटू सदस्यों का पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने गुरुवार को 18वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को मजदूर नेता सरोज प्रधान सुई और यूनियन महासचिव कामरेड ओमप्रकाश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव में मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम दिया जाए। साथ ही उनकी दिहाड़ी छह सौ रुपए प्रतिदिन की जाए और सभी मजदूरों को जाॅब कार्ड दिए जाएं। उन्होंने केन्द्र सरकार से सभी सहकारी बैंकों को भी 500 और 1000 रू. के पुराने नोट जमा करने और बदलने की इजाजत देने की मांग की। नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे मजदूर और किसान बेहाल है और किसानों को फसल बुआई के समय खाद-बीज के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। व्यापारियों का व्यवसाय ठप हो गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रधान राहुल सरोहा, नौजवान सभा जिला प्रधान अभिषेक ने भी समर्थन दिया। तो इस मौके पर फतेह सिंह सुमन, मीना, शीला, निर्मलस, सुमन, बीरमति, सुरेन्द्र, अमित, गीता, सुनील, सतबीर, रीता और नरेश भी मौजूद रहे। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement