भरतपुर। जिले के खेड़ली गडासिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में 18 छात्राएं बेहोश हो गई। बेहोश होने बाली सभी छात्राएं 12 वी कक्षा की हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार छात्राओं को लंबे समय तक उमस भरे कार्यक्रम में रोककर रखा गया था। हैरत की बात यह है कि जब बेहोश छात्राओं की मदद के लिए लोग पीएचसी गए तो वहां ताला लगा मिला। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर एसडीएम मूलसिंह राजावत भी मौके पर पहुंचे। बेहोश 6 छात्राओं को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।