Meeting Held on Resolving Industrial Issues and Rising Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

औद्योगिक समस्याओं के निराकरण एवं राईजिंग राजस्थान की बैठक सम्पन्न

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जून 2026 4:58 PM (IST)
औद्योगिक समस्याओं के निराकरण एवं राईजिंग राजस्थान की बैठक सम्पन्न
डूंगरपुर। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र तथा राईजिंग राजस्थान के तहत एमओयू की समीक्षा तथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, डूंगरपुर ने अवगत कराया कि उक्त बैठक में विभिन्न उद्यमियों औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि, सडक, पानी, बिजली आदि की अपनी समस्याएं रखी, जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया। नये रीको औद्योगिक क्षेत्रोें पर चर्चा की गई एवं रीको द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में उद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति पर भी समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में राईजिंग राजस्थान के तहत सम्पादित एमओयू की प्रगति की समीक्षा के तहत जिला कलक्टर ने उद्यमियों से संवाद किया एवं जिले में उनकी इकाई स्थापना में आ रही समस्याओं के निराकरण करने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement