Meena took over Simaco-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएमएचओ का कार्यभार संभाला मीणा ने

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:07 PM (IST)
सीएमएचओ का कार्यभार संभाला मीणा ने
टोंक। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गोकुललाल मीणा ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया हैं। उल्लेखनीय रहे डॉं.सुभाष खोलिया को हाल ही में एपीओ किया गया हैं जिनके स्थान पर गोकुललाल मीणा को लगाया गया हैं। नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गोकुललाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुॅंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए शुरू की गई चाहे भामाशाह योजना हो या निशुल्क स्वारुथ्य योजना का लाभ जन- जन तक पहुॅंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्टाफ से परिचय किया साथ ही बैठक ली ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement