Media Conference conversation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप’ कल सीकर में

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 5:28 PM (IST)
मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप’ कल सीकर में
सीकर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय की ओर से एक दिवसीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप’ शुक्रवार को सीकर में होगा। इस सम्मेलन में विभिन्न समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों से जुड़े सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्रीय संवाददाता/ अंशकालिक पत्रकार भाग लेंगे। देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना प्रसार बढाने, ग्रामीण विकास में क्षेत्रीय संवाददाताओं/अंशकालिक पत्रकारों का सहयोग लेने एवं उनकी क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पत्र सूचना कार्यालय की निदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने बताया कि सम्मेलन में उद्घाटन सत्र के अतिरिक्त दो तकनीकी सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती होंगे जबकि अध्यक्षता सीकर के जिला कलेक्टर के.बी.गुप्ता करेंगे। प्रथम तकनीकी सत्र ‘पीआईबी एवं मीडिया के बीच समन्वय’ विषय पर आयोजित होगा, जबकि द्वितीय तकनीकी सत्र ’केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाएं’ विषय पर केन्द्रित होगा। इन सत्रों में वरिष्ठ पत्रकारों के अतिरिक्त प्रमुख सामाजिक योजनाओं के नोडल ऑफिसर भी वक्तव्य देंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement