Married Woman Commits Suicide After Being Tormented by Dowry Harassment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या: सोशल मीडिया पर लिखा— काश मुझे समझ पाते

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 09:13 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या: सोशल मीडिया पर लिखा— काश मुझे समझ पाते
यमुनानगर/अंबाला। जगाधरी के मुखर्जी पार्क की रहने वाली 28 वर्षीय नैना ने अंबाला के नारायणगढ़ स्थित अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से कुछ समय पहले नैना ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा, "मुझे किसी ने नहीं समझा, काश मुझे समझ पाते।" यह भावुक पोस्ट अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा है। नैना की मां पूनम ने आरोप लगाया कि 2018 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों के अनुसार, ससुराल वाले नैना पर पिता से गाड़ी और सोने की अंगूठी दिलाने का दबाव बनाते थे। मृतका के पति गौरव, जो मेडिकल लैब में काम करता है, पर परिजनों ने मानसिक उत्पीड़न और बच्चे को जबरन छीन ले जाने के भी आरोप लगाए हैं। नैना एक आत्मनिर्भर महिला बनना चाहती थी। उसने ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया था और अपना बड़ा सैलून खोलने के लिए कमेटी डालकर पैसे जोड़ रही थी। वह अक्सर अपनी मां से कहती थी कि वह जल्द ही अपना बड़ा पार्लर शुरू करेगी, लेकिन ससुराल के क्लेश ने उसके सपनों का अंत कर दिया।
नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने फिलहाल 'सुसाइड के लिए उकसाने' (Abetment to Suicide) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन पिछली पंचायतों का भी रिकॉर्ड खंगाल रही है, जिनमें नैना और उसके ससुराल वालों के बीच समझौते हुए थे। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement