कैथल। हरियाणा
के विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद के
कार्यकारी अधिकारी (CEO) एम.एस.जगत को वीरेंद्र बंसल शिकायतकर्ता की दुकानों के
नक्शे पास न करने के कारण तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
विर्क ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक
की अध्यक्षता करते हुए बैठक में रखी गई सभी चौदह नई व पुरानी शिकायतों की
सुनवाई करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में ज्यादातर शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया तथा शेष
शिकायतों में जांच रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश
दिए। इसके अतिरिक्त भी जिला भर से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की विर्क ने
शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला कचहरी के एडवोकेट वीरेंद्र बंसल की नए बस अड्डे के पास
स्थित दुकानों के नगर परिषद द्वारा छह साल के बाद भी नक्शे पास न करने
संबंधित शिकायत की सुनवाई के उपरांत नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी
एम.एस जगत को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। बैठक में
कार्यकारी अधिकारी की जगह अन्य अधिकारी ने इस बारे में कार्यालय द्वारा की
गई कार्रवाई की जानकारी दी