कोटा। पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट मे जन्मदिन के मौके पर बुधवार को प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। कोटा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पायलट के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए है। कार्यकर्ताओं ने करणी विकास आश्रम में जाकर अनाथ ओर बेसहारा बच्चों को केक ओर मिठाईयां बांटकर पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाऐं दी। वहीं पीसीसी महासचिव पकंज मेहता ने पायलट के अनुभवों की तारीफ करते हुए कहा की पायलट की भावनाओं के अनुरूप उनका जन्मदिन आश्रित बालकों के बीच में जाकर मनाया।