Maluka again in controversy, this time does something .....-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलूका फिर से विवादों में, इस बार कुछ किया ऐसा...

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 11:16 AM (IST)
मलूका फिर से विवादों में, इस बार कुछ किया ऐसा...
बठिंडा। पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और विवादों का पुराना नाता है। लेकिन इस बार चुनाव के समय उनके द्वारा उपजा विवाद उनके लिए परेशानी भरा हो सकता है। इस बार मलूका पर आरोप है कि उन्होंने सिख पंथ की अरदास को तरोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। यह घटना रामपुरा फूल के कचहरी बाजार में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन प्रवीण रॉकी की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए मलूका का चुनावी दफ्तर के शुभारंभ के मौके पर हुई। आरोप है कि मलूका की मौजूदगी में कराई गई अरदास को हिंदी में पेश किया गया और वाहेगुरु की बजाय श्री राम का उच्चारण किया गया। सिख पंथ में गुरुबाणी के साथ किसी भी प्रकार की तरोड़ मरोड़ करने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है। इसे लेकर सिख समुदाय में रोष है। सिकंदर सिंह मलूका अकाली दल के बठिंडा यूनिट के प्रधान भी हैं। बाबा हरदीप सिंह गुरुसर ने इस अरदास के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने कहा कि कानूनी राय ली जा रही है। इसके बाद बनती कार्रवाई करेंगे। इस मामले पर अमृतसर मेें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सख्त नोटिस लिया है। मलूका को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब भी किया जा सकता है।

[@ तस्वीरों में देखें, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन हादसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement