Advertisement
प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी : साइबर सेल ने खोज निकाले 27 लाख के 121 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान

एसपी आदित्य ने इस बड़ी रिकवरी के तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन मोबाइलों को ट्रैक करने में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित किए गए केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर यानी सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता ली गई। जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल ने इन सभी हैंडसेट्स के आईएमईआई नंबरों को सीईआईआर पोर्टल पर सर्विलांस और ट्रैकिंग पर सक्रिय किया था। पोर्टल से मिले सटीक तकनीकी इनपुट्स पर जिला पुलिस के थानाधिकारियों ने त्वरित फील्ड एक्शन लेते हुए इन सभी 121 मोबाइलों को रिकॉर्ड समय में ढूंढ निकाला।
गुमशुदा मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के बाद, प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं विभिन्न थाना स्तरों पर एक विशेष मोबाइल सुपुर्दगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा फोन कर बुलाए गए सभी मूल मोबाइल मालिकों और प्रार्थियों को तस्दीक के बाद उनके कीमती हैंडसेट पूरी गरिमा के साथ सुपुर्द किए गए। महीनों पहले खो चुके अपने महंगे मोबाइल और उनके भीतर सुरक्षित डेटा को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। कई प्रार्थियों ने भावुक होते हुए पुलिस के इस जनहितैषी कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रतापगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


