Major action by Kotputli-Behror Police: Another suspect, Ashupratap Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ महाविद्यालय में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का गरिमामय समापन

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 5:21 PM (IST)
बहरोड़ महाविद्यालय में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का गरिमामय समापन
: प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने छात्राओं को वितरित किए प्रमाण पत्र; बोले— "विषम परिस्थितियों का निडरता से सामना करने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक" बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़)। श्री धर्म चंद गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय, बहरोड़ में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित 24 दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण शिविर का बुधवार (18 नवंबर 2026) को गरिमामय समापन हुआ। 3 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक चले इस विशेष शिविर में महाविद्यालय की छात्राओं को संकटकालीन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के विभिन्न व्यावहारिक गुर सिखाए गए।
आत्मविश्वास व निडरता के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
प्राचार्य ने वितरित किए प्रमाण पत्र: समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति का निडरता एवं आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
इन संकाय सदस्यों की रही उपस्थिति: कार्यक्रम का सफल संचालन राजनीति विज्ञान की सहायक आचार्य सुनीता यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. नेहा राठौड़, आशा यादव, सपना लेखवानी, सपना यादव, डॉ. संजू गर्ग एवं कौशल चंद्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र की नोडल अधिकारी सपना यादव ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों व छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement