Advertisement
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन : आरडीए ने 38 इमारतों को गिराने का दिया आदेश, आज़म ख़ान की महत्वाकांक्षी परियोजना पर संकट

जांच और सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बचाव में दलील दी थी कि जिस समय इन इमारतों का निर्माण किया गया था, उस वक्त सिंगनखेड़ा गांव रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता था। इसलिए, उस समय आरडीए से किसी भी प्रकार की भवन निर्माण की मंज़ूरी लेने की वैधानिक आवश्यकता नहीं थी। प्रबंधन का यह भी कहना था कि चूंकि इमारतें पहले ही बनकर तैयार हो चुकी थीं, इसलिए मौजूदा नियमों के आधार पर उन्हें बाद में अवैध नहीं ठहराया जा सकता।
रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी की इन सभी दलीलों को सिरे से ख़ारिज कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि निर्माण के समय जिस भी सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) से मंज़ूरी लेना ज़रूरी था, उसकी अनुमति अनिवार्य रूप से ली जानी चाहिए थी, भले ही वह क्षेत्र बाद में आरडीए के अधिकार क्षेत्र में शामिल हुआ हो।
आरडीए की जांच में सामने आया कि ज़िला पंचायत के आधिकारिक रिकॉर्ड में केवल मेडिकल कॉलेज और अकादमिक ब्लॉक (Academic Block) के भवनों के नक्शे ही मंज़ूर पाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में मौजूद बाकी 38 इमारतों के लिए किसी भी प्रकार की वैध प्रशासनिक मंज़ूरी या रिकॉर्ड नहीं मिला।
ग़ौरतलब है कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2006 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक विशेष क़ानून के तहत की गई थी। यह आज़म खान के सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में यह यूनिवर्सिटी भूमि अतिक्रमण, ज़मीनों की ख़रीद-फ्रोख्त और लीज़ नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़े कई गंभीर क़ानूनी मामलों में घिरी रही है। इस विवाद के बीच, साल 2026 की शुरुआत में ही आज़म खान और उनके परिवार ने इस यूनिवर्सिटी के संचालित ट्रस्ट से औपचारिक रूप से ख़ुद को पूरी तरह अलग कर लिया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रामपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


