करनाल। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्निशियन आज से दो दिन की हड़ताल पर चले गए है। सीएम सिटी करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभी टेक्निशियन हड़ताल पर चले गए है। इस दौरान हड़तालियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि ग्रेड पे 2800 रुपए से बढ़ाकर 4200 रुपए करने सहित तमाम वेतन विसंगतियों को दूर करना है। एलटी के हड़ताल पर चले जाने के बाद से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।