Local gold high quality will-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकल सोना उच्च क्वालिटी का होगा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 7:04 PM (IST)
लोकल सोना उच्च क्वालिटी का होगा
बारां । केडबरी सोने के बढ रहे प्रचलन के बाद स्थानीय स्तर पर तैयार हुए लोकल सोने की गुणवत्ता के नाम पर कम दाम दिए जाने के बाद अरसे से आहत बारां सर्राफा कारोबारियों ने दो दिन की लंबी मंथन बैठक में मराठा कारीगरों से हुई चर्चा के बाद एक अक्टूबर के बाद बारां शहर में पके सोने का टंच भी केडबरी के मुकाबले 99.50 ही रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि कारोबार में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए क्वालिटी के मापदण्ड़ को भी प्राथमिकता दी जाकर उपभोक्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च रखा जाए। सर्राफा व्यापार संघ संरक्षक विनोद कुमार गर्ग, अध्यक्ष ललितमोहन ख्ंडेलवाल, मंत्री पवन बंसल, जयनारायण हल्दिया, जगदीश सिंघल, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक गर्ग, जसवंत सिंह जाडेजा, राजेन्द्र सोनी, टिंकल जैन सहित सर्राफा संघ के सभी व्यापारियों, मराठा समाज के जसवंत राव, संदीप मराठा, शशि मराठा, संदीप बूंदी वाले आदि के साथ हुई वार्ता में यह भी निर्णय लिया गया कि सोने की क्वालिटी कोटा के मुकाबले रखते हुए केडबरी तथा में पके व टंच किए सोने के भाव बराबर रखे जाएंगे। पूर्व में बारां में पके सोने की कीमत बारां शहर सहित कोटा तथा अन्य शहरों में 50 टंच कम आंकते हुए डेढ सौ रूपए प्रति दस ग्राम कम दिए जाते थे जिसके कारण व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पडता था। कारीगरों को भी बारां के सोने से माल बनाने में गुणवत्ता को लेकर परहेज रहता था लेकिन अब सर्राफा कारोबारियों व मराठाओं के बीच आपसी सहमति बन जाने से यहां बनने वाले स्वर्ण आभूषणों की गुणवत्ता भी हॉलमार्क के मुकाबले हो जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement