Advertisement
लोसल में पार्षद चोरी और गुंडागर्दी पर भड़के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री को सीधे संबोधित करते हुए अपने बयान और वीडियो में कहा-खुलेआम गुंडागर्दी और धमकियां : जूली ने कहा, "मुख्यमंत्री जी, राजस्थान में भाजपा के नेता गुंडागर्दी पर उतर चुके हैं और आपकी पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा है। लोसल नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद धानणी (लक्ष्मणगढ़) में जिस स्थान पर कैंप कर रहे हैं, वहां आपकी पार्टी के गुंडे और लोसल भाजपा प्रत्याशी पहुंचकर खुलेआम धमकियां दे रहे हैं तथा जबरन पार्षदों को चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं।"
वोट और जनादेश की डकैती : उन्होंने इस कृत्य को लोकतंत्र पर सीधा कुठाराघात बताते हुए कहा, "यह अति है, यह तानाशाही है, यह सत्ता की गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है। यह पार्षद चोरी है, यह वोट की चोरी है और सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।"
सत्ता के अहंकार पर तंज : मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करना बंद किया जाए। जनता द्वारा चुने गए पार्षद कोई निर्जीव सामान नहीं हैं, जिन्हें भाजपा जब चाहे डरा-धमकाकर या उठाकर अपना बोर्ड बना ले।
'कानून-व्यवस्था बिगड़ने से पहले चेते पुलिस, दे सुरक्षा'
जूली ने राज्य पुलिस और जिला प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की:
तत्काल संज्ञान ले प्रशासन: उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में पार्षद खरीद-फरोख्त और चोरी की स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।
सुरक्षा की पुख्ता मांग: नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि इससे पहले कि भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराए और कोई अप्रिय घटना घटे, पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे, उपद्रवियों पर सख्त विधिक कार्रवाई करे और कांग्रेस पार्षदों की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


