LDC exam interchangeably arrested two Munnabhai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरे की जगह एलडीसी परीक्षा देते दो मुन्नाभाई गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 6:31 PM (IST)
दूसरे की जगह एलडीसी परीक्षा देते दो मुन्नाभाई गिरफ्तार
प्रदेश में हो रही एलडीसी भर्ती 2013 पुनः परीक्षा को लेकर आरपीएससी की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकल रोकने को लेकर विशेष इंतजाम के तहत आयोग ने किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। आयोग के मुताबिक पहले सत्र की परीक्षा में 41 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सख्ती को लेकर खुद आयोग अध्यक्ष ललित के पंवार और आयोग के परीक्षा अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। पंवार ने जयपुर में सोडाला स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के साथ अजमेर में सोफिया स्कूल परीक्षा केंद्र का दौरा किया। पंवार ने कहा कि आयोग की सतर्कता के चलते इस बार दो फर्जी अभ्यर्थियों केा गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :बीकानेर की कृति सक्सेना वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में जाएंगी सियोल

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement