Lalitpur: 25 thousand prize money criminal Visdev arrested after encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ललितपुर : 25 हज़ारी इनामी बदमाश विसदेव मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जून 2025 2:35 PM (IST)
ललितपुर : 25 हज़ारी इनामी बदमाश विसदेव मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
ललितपुर। ललितपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छपरट ग्राम के पास मुठभेड़ के बाद 25 हज़ार के फरार इनामी बदमाश विसदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बदमाश विसदेव 20 मई को पुलिस हिरासत से हथकड़ी लेकर फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आज सुबह महरौनी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम को विसदेव के छपरट ग्राम के पास होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने विसदेव को धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement