श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र को हरी झंडी
khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 8:05 PM (IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, विधेयक 2016, पेश किया। जिसे विधानसभा में पारित किया गया। हरियाणा में प्राचीन चिकित्सा के प्रभाव और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कॉलेजों, सस्थानों की सम्बद्धता, प्रबंधन और नियंत्रण के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न कोर्सों के पाठ्यक्रम और सर्टिफिकेट कोर्सों और परीक्षाओं का संचालन कराने, डिग्री एवं डिप्लोमा प्रदान करने, अनुसंधान को बढ़ावा देने और आयुष प्रणाली के विकास के लिए यहां एक विश्वविद्यालय की स्थापना की तत्काल आवश्यकता है।