Kota will be developed with modern thinking-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आधुनिक सोच के साथ विकसित होगा कोटा शहर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 8:11 PM (IST)
आधुनिक सोच के साथ विकसित होगा कोटा शहर
कोटा। शहर को अब अत्याधुनिक सोच के साथ विकसित किया जाएगा। दूसरे चरण में कोटा का नाम आने से शहर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के कार्य इसी वित्तीय वर्ष से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। कोटा को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की प्रारंभिक परियोजना के तहत नेहरू गार्डन से लेकर गोबरिया बावड़ी सर्किल के नजदीक तक के कोचिंग क्षेत्रों को स्मार्ट किया जाएगा। शहर की 1456 करोड़ की स्मार्ट सिटी परियोजना में नगर निगम ने शहर के मध्य भाग के 1300 एकड़ क्षेत्र में रिट्रोफिटिंग के तहत विभिन्न कार्य प्रस्तावित किए हैं। इनमें जेके पवेलियन के आसपास का क्षेत्र, किशोर सागर तालाब, कोचिंग सिटी सम्मिलित है। वहीं कच्ची बस्ती विकास की योजनाओं को भी इनमें सम्मिलित किया गया है। क्षेत्र आधारित परियोजना में लगभग शहर की 11.5 प्रतिशत आबादी कवर होगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement