Khandelwal Communitys Pledge of Service on Gopashtami: 51 Individuals Donate Blood at Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोपाष्टमी पर खण्डेलवाल समाज का सेवा संकल्प, रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 9:24 PM (IST)
गोपाष्टमी पर खण्डेलवाल समाज का सेवा संकल्प, रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
राजेश खण्डेलवाल

भरतपुर।
संत सुंदरदास जी के निर्वाण दिवस (गोपाष्टमी) पर खिरनी घाट स्थित खण्डेलवाल भवन में खंडेलवाल समाज के तत्वावधान में खंडेलवाल युवा मंडल एवं खंडेलवाल महिला मंडल की ओर से तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ हाल ही अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित समाज के गौरव रुद्रांश खंडेलवाल एवं राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से किया।
रक्तदान शिविर में समाज के युवाओं एवं अन्य समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में लगभग 90 रक्तदाता रक्तदान करने के लिए पहुंचे, जिनमें चिकित्सकीय जांच के उपरांत 51 रक्तदाता पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं रक्तदान के योग्य पाए गए। इन सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। साथ ही साक्षी खंडेलवाल ने वेलनेस फिटनेस के बारे में बताते हुए विभिन्न बीमारियों को दूर करने के टिप्स दिए और भाग दौड़ वाली इस जिंदगी में अपनी डाइट के बारे में समझाया।
शिविर में आर. बी. एम. अस्पताल की चिकित्सा टीम ने पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम के सदस्यों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया तथा व्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न कराया।
इस अवसर पर शिविर संयोजक नितेश खंडेलवाल, सहसंयोजक मनोज मेठी, पूनम व अंकित ठाकुरिया ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
कार्यक्रम में खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री मुरारी लाल खंडेलवाल, युवा मंडल के अध्यक्ष सी.ए. अंकुर खंडेलवाल, महामंत्री पंकज खंडेलवाल तथा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल व महामंत्री सोनू खंडेलवाल, संत सुंदरदास सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष बनवारी लाल के अलावा आशीष पाटोदिया, वंदना , शिप्रा, हरी मुसद्दी, रामस्वरूप गुप्ता एडवोकेट के साथ अन्य समाज बंधुओ ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। समाज भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement