चंडीगढ़। पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से मुलाकात की और चयनित जेबीटी अध्यापकों की जल्द ज्वाॅनिंग कराने की मांग की। इस दौरान शिक्षामंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें ज्वाॅइन करा लेंगे। शिक्षामंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के साथ रोहतास रेढू, अशोक अटेला, नरेंदर दहिया, दुष्यंत गर्ग, नवीन शर्मा, ज्योति भाटिया, प्रीतपाल कौर, मंजीत, विकास, जितेंदर, मुकेश और कुलदीप शामिल हैं।