Jodhpur AIIMS News, Jaswant Singh Bishnoi Statement, State Animal Welfare Board Chairman Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर एम्स की व्यवस्थाओं पर भड़के पूर्व सांसद व राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 3:10 PM (IST)
जोधपुर एम्स की व्यवस्थाओं पर भड़के पूर्व सांसद व राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मरीजों को लौटाने, बेड की कमी और ऑपरेशन की लंबी तारीखें देने पर जताई कड़ी नाराजगी, स्लॉट सिस्टम बंद कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान—अखिल भारतीय जोधपुर। आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), जोधपुर की लचर होती चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व सांसद एवं राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए एम्स प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आम मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर तीखा ऐतराज जताया है।
स्लॉट खत्म होने पर मरीजों को लौटाने और बाहर जांच करवाने पर जताई आपत्ति
इलाज के लिए भटक रहे मरीज: जसवंत सिंह बिश्नोई ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में एम्स की अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए कहा कि दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को स्लॉट खत्म होने का हवाला देकर वापस लौटाया जा रहा है।
बेड का अभाव और ऑपरेशन की लंबी तारीखें: उन्होंने बेड की कमी के चलते गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने तथा ऑपरेशन के लिए मरीजों को बेहद लंबी तारीखें दिए जाने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही, एम्स में सुविधा होने के बावजूद मरीजों को जांच के लिए बाहर भेजे जाने पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई।
स्लॉट सिस्टम बंद कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग
समय पर उपचार सुनिश्चित हो: एम्स प्रशासन से व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की अपेक्षा करते हुए जसवंत सिंह बिश्नोई ने मांग की है कि मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन चुके मौजूदा 'स्लॉट सिस्टम' को तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने संस्थान में पुरानी व्यवस्थाओं को फिर से बहाल करने और प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित इलाज सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement