its raining in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में फिर बरसे बादल

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 1:54 PM (IST)
जोधपुर में फिर बरसे बादल
जोधपुर। सावन चले सूर्य, भादौ की पुरवाई, आसोज में समंदरिया और कार्तिक में साख सवाई। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से की ये कहावत मानसून और फसलों के उत्पादन को लेकर कही गई है। सावन में भरपूर बरसात के बाद जोधपुर क्षेत्र में भादौ महीने में भी इस साल बरसात हो रही है। जोधपुर में शुरू हुई रिमझिम के बाद अब यहां फसलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है। यहां बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है और अब खेतों में खड़ी फसलों के लिए इस बारिश को वरदान माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कई सालों बाद कहावत के बराबर मौसम और मानसून दोनों किसानों का साथ दे रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement